LUCKNOW MURDER: महिला की गला घोंटकर हत्या कर, पति हुआ फरार !

 चिनहट स्थित हिमसिटी कॉलोनी में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। किराएदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव घर से बरामद किया है।

 चिनहट स्थित हिमसिटी कॉलोनी में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। किराएदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव घर से बरामद किया है। महिला का पति फरार है। पुलिस को आशंका है पति हत्या करके फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संदिग्ध हालत में मिलने पर पुलिस को दी सुचना

हिमसिटी पार्ट टू निवासी राजेश पाण्डेय के मकान में बस्ती गांधीनगर निवासी कृष्णा यादव पत्नी आशा कुमारी (24) के साथ किराए पर रहते हैं। कृष्णा नॉनवेज का ठेला लगाता है। मकान के दूसरे हिस्से में किराए पर रहने वाले लोगों ने शनिवार सुबह आशा को कमरे में पड़ा देखा। दरवाजा भी खुला था। किराएदारों ने कृष्णा को आवाज दी, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को फोन किया गया।

दो साल पहले हुई थी शादी

इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आशा के गले पर निशान मिले हैं। घटना के बाद से पति फरार है। उसके मोबाइल भी बंद है। सर्विलांस की मदद से लोकेशन खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। पूछताछ में पता चला कि दो साल पूर्व आशा और कृष्णा की शादी हुई थी। महिला के परिवार को सूचना भेजी गई है।

अक्सर अनबन की बात आई सामने

किराएदारों ने पुलिस को बताया कि आशा और कृष्णा के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे आशा और कृष्णा के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह कृष्णा के कमरे का दरवाजा खुला था। मेन गेट भी खुला था। अंदेशा है कि शनिवार सुबह करीब चार बजे कृष्णा घर से बाहर निकल गया था।

मटियारी हिमसिटी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे पति पत्नी

पुलिस के मुताबिक बस्ती के भरतपुर कुठआ निवासी कृष्णा यहां पर पत्नी आशा के साथ दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद से मटियारी हिमसिटी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार शाम को मकान मालकिन उसके घर गई थी। जहां आशा को जमीन पर पड़ा देख शोर मचाया। साथ कमरा दिलाने वाले सिद्धांत को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिद्धांत ने पुलिस कंट्रोल रूप पर आशा की हत्या जानकारी दी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button