निरहुआ कलाकार हैं जो राजनीति भी स्क्रिप्ट के आधार पर करते हैं: धर्मेंद्र यादव !
लोकसभा चुनाव 2022 के बाद 2024 चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ संसदीय सीट से टिकट मिलने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे।
लोकसभा चुनाव 2022 के बाद 2024 चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ संसदीय सीट से टिकट मिलने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे। जहां वह जिले में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि…
इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उतरने के बाद जिले के मंदुरी हवाई अड्डा के पास स्थित एक ढाबे पर प्रेसवार्ता की। मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने नेताजी के मान, सम्मान, स्वाभिमान समाजवादी विचार धारा पार्टी की सोच को जो ताकत दी है। ऐसी सरजमी की सेवा का अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है। मैं उनकी उम्मीद पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।