NDA में शामिल होगी MNS, दिल्ली में अमित शाह से मिले राज ठाकरे !

बीजेपी के अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) भी शामिल होगी। महायुति में MNS चौथी सहयोगी बनेगी।

2024 लोकसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र में महायुति का विस्तार होगा। बीजेपी के अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) भी शामिल होगी। महायुति में MNS चौथी सहयोगी बनेगी। पिछले 24 घंटे की हलचल के बाद MNS के NDA का हिस्सा बनना लगभग तय हो गया है।वही राज ठाकरे ने गठबंधन के फार्मूले को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की है। अमित शाह और राज ठाकरे की इस मुलाकात के बाद MNS की महायुति में एंट्री का ऐलान हो सकता है।

Raj Thackeray meets Amit Shah MNS to join NDA maharashtra lok sabha  election 2024 | अमित शाह से मिले MNS प्रमुख राज ठाकरे, क्या NDA में होंगे  शामिल?

बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने दिल्ली के एक होटल में मनसे चीफ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि विनोद तावड़े के साथ हुई मुलाकात के दौरान बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है। जिसके बाद राज ठाकरे बीजेपी के आला नेता अमित शाह से मिलने उनके आवास गए हैं। MNS प्रमुख राज ठाकरे सोमवार रात को आनन-फ़ानन में चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे है। महाराष्ट्र BJP कोर कमेटी की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Raj Thackeray meets Amit Shah MNS to join NDA maharashtra lok sabha  election 2024 | अमित शाह से मिले MNS प्रमुख राज ठाकरे, क्या NDA में होंगे  शामिल?

MNS को मिलेंगी मुंबई दक्षिण और शिरडी की सीटें

राज ठाकरे के NDA गठबंधन में शामिल होने से भाजपा को महाराष्ट्र में फायदे की उम्मीद है। राज ठाकरे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के भतीजे है और उन्हीं की स्टाइल में फायर ब्रांड राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसी संभावना है कि मनसे को मुंबई दक्षिण और शिरडी की सीटें मिल सकती है।ऐसी संभावना है कि मनसे को मुंबई दक्षिण और शिरडी की सीटें मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी से मनसे ने यहीं दो सीटें मांगी हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button