चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग को लेकर कांग्रेस नेता बने मिया मिट्ठू!
चंद्रयान-3 दशकों से हो रही वैज्ञानिक की मेहनत का फल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट किया।

14 जुलाई 2023 ये दिन हर देशवासी के लिए बहुत गर्व का अवसर रहा इस दिन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से चंद्रयान-3 लॉन्च कर दिया गया। देश विदेश से इस सफलता को लेकर लीग बधाई दे रहे है विपक्ष से तमाम नेताओं ने भी बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज हममें से करोड़ों लोग गर्व से आकाश की ओर देख रहे हैं। चंद्रयान-3 दशकों से हो रही वैज्ञानिक की मेहनत का फल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा ये
उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स और मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई। कांग्रेस की ओर से वह ISRO की असाधारण टीम को शुभकामनाएं। साथ ही खरगे ने भी कहा कि चंद्रयान-3 पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मनमोहन सिंह समेत हमारे सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि का प्रमाण है।
कांग्रेस के नेता चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के बारे में क्या बोले
यह डॉ विक्रम साराभाई, डॉ सतीश धवन और अनगिनत दूरदर्शी वैज्ञानिकों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने सामाजिक विकास और वैज्ञानिक सोच स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कांग्रेस महासचिव संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसरो का सपना देखा था जिसे इंदिरा गांधी ने पूरा किया। राजीव गांधी और डॉ मनमोहन सिंह ने नई उंचाइयों तक पहुंचाया। ये सभी के लिए बहुत गर्व का पल है। जब हम चंद्रमा पर विजय प्राप्त करने के लिए चंद्रयान-3 को उड़ान भरते हुए देख रहे हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।