Rajasthan: सीएम गहलोत ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा ने दिया जवाब !

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और पैरामिलिट्री फोर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के शहीद स्मारक पर तिरंगा फेहराया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और पैरामिलिट्री फोर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के शहीद स्मारक पर तिरंगा फेहराया। उसके बाद अपने दिए गए भाषण में उन्होंने कहा कि भाजपा पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने का काम कर रही है। पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में ट्रकों में पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों में पहुंचाया जाता है।

गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप !

अशोक गहलोत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों और फोर्स की मदद से ट्रकों में पैसों के बाक्स भरकर भाजपा के दफ्तरों में जाते हैं। ट्रक पुलिस का होता है, इसलिए उनको कोई पकड़ नहीं सकता। लोग सोचते हैं इनके रंगरूट आए होंगे मदद करने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹500 और ₹1,000 के नोटों का चलन बंद कर दिया। और, ₹2,000 के नोट चलन में लाए, क्योंकि वे कम जगह लेते हैं।

Related Articles

BJP slams Rajasthan CM Ashok Gehlot over rape law remarks | Deccan Herald

गुजरात मॉडल था फ्लॉप !

अशोक गेहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश के साथ बहुत बड़ी साजिश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सच्चाई हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि गोवा, अरुणाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और अब महाराष्ट्र में आलू प्याज से सरकारें नहीं बदली गई हैं। पैसों से बदली गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल फ्लॉप हो गया। गुजरात मॉडल के नाम पर पूरे देश को धोखा दिया गया। मॉडल कुछ था ही नहीं, केवल मार्केटिंग थी।

गहलोत ने कहा, “वे (BJP) कब तक हिंदू राष्ट्र की बात करेंगे? पेट रोटी मांगता है। हिंदुत्व का माहौल बनने के कारण लोग बोल नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, चाहे रोड सोने की ही क्यों न बानी हो, बस चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम एंगल लाओ और जीत जाओ।

BJP will not bring down Ashok Gehlot government in Rajasthan, it will fall  due to infighting: Satish- The New Indian Express

भाजपा ने दिया जवाब !

सीएम अशोक गहलोत के इस गंभीर आरोप के बाद भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत आज कल कुर्सी की असुरक्षा और कांग्रेस के अंतर्कलह से विचलित हैं। वह इतने विचलित हैं कि वे मर्यादा भूल गए। पैरामिलिट्री फोर्स के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। इस मामले में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने अशोक गहलोत के बयान को बौखलाहट का नतीजा बताते हुए कहा, कांग्रेस के आला नेताओं पर ED की कार्रवाई की तलवार लटक रही है, इसलिए गहलोत इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Satish Poonia on tour from July 31 will hold a meeting regarding work of  organization in five districts | सतीश पूनिया 31 जुलाई से दौरे पर, पांच  जिलों में संगठन के काम

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button