MS Dhoni कल देशवासियों के साथ साझा करेंगे रोमांचित समाचार, फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी !

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के साथ रविवार दोपहर दो बजे कुछ जानकारी साझा करने जा रहे हैं.....

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के साथ रविवार दोपहर दो बजे कुछ जानकारी साझा करने जा रहे हैं। वह खुद लाईव आकर यह जानकारी साझा करेंगे। शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी से अपने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।

 

उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा,

“मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे आप सभी के साथ कुछ रोमांचक समाचार साझा कर रहा हूँ। वहां आप सभी से मुलाकात होने की आशा!#”

महेंद्र सिंह धोनी की इस पोस्ट ने उनके फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। फैंस अब कल रविवार को होने जा रही अनाउंसमेंट को लेकर काफ़ी उत्सुक हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी इस पोस्ट के बाद अब कयास लगाए जा रहे है कि क्या अब धोनी आईपीएल से भी सन्यास लेने जा रहे हैं।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं । आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button