Bhojpuri के एनिमल बनेंगे खेसारी लाल यादव,खूंखार अवतार में आएंगे नज़र !

भोजपुरी इंडस्ट्री में एनिमल की कॉपी बनने जा रही है। एनिमल के भोजपुरी वर्जन में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म एनिमल में दर्शको ने रणबीर को काफी पसंद किया ,रणबीर की एक्टिंग की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे है। फिल्म की कहानी और एक्शन से रणबीर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाली है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हुई और बॉलीवुड में एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई ,इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है।

400 करोड़ का आंकड़ा पार

वर्ल्डवाइड भी रणबीर कपूर की एनिमल धूम मचा रही है। सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही एनिमल ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच फिल्म एनिमल को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में एनिमल की कॉपी बनने जा रही है। एनिमल के भोजपुरी वर्जन में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नजर आने वाले हैं।

SANGHARSH 2 Teaser Video Release Khesari Lal Yadav Movie Muscular Video  Shocking - Entertainment News India - खेसारी लाल यादव की 'संघर्ष-2' का टीजर  रिलीज! मशीनगन चलाते मस्कुलर अंदाज में आए नजर,

खूंखार अवतार में नजर आएंगे खेसारी

अब भोजपुरी इंडस्ट्री के मेकर्स एनिमल की कॉपी बनाने जा रहा हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। इस फिल्म को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोगों ने पसंद किया है। खबरों के मुताबिक भोजपुरी वर्जन वाले एनिमल में खेसारी लाल यादव खूंखार अवतार में नजर आएंगे। रणबीर कपूर की तरह ही खेसारी लाल यादव फिल्म में खतरनाक एक्शन करते दिख सकते हैं।

Khesari lal Yadav Post: एम जी ब्राउनी गन लिए रॉकिंग स्टाइल में दिखे खेसारी,  यूजर बोला-'सस्ता रॉकी भाई' - khesari lal yadav dashing look from bhojpuri  film sangharsh 2 users make fun

बिगबॉस 13 से मिली एक अलग पहचान

सलमान खान के शो बिगबॉस 13 में भी धमाल मचाया था , इस शो की वजह से खेसारी को एक अलग पहचान मिली थी। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया हैं,और भोजपुरी की कई फिल्मो में अपनी आवाज़ का जादू भी चलाया है। उनके गानों को यूपी-बिहार में लोग काफी पसंद करते हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button