लखनऊ: कलयुगी बेटे ने अपनी मरी हुई माँ का छोड़ा हाथ, तो पुलिस ने दी चिता को आग !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाकी वर्दी वालों ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है। जहां एक बेटा अपनी मां की मौत की खबर सुनकर भाग गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाकी वर्दी वालों ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है। जहां एक बेटा अपनी मां की मौत की खबर सुनकर भाग गया, लेकिन पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया और रीति-रिवाज के मुताबिक वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया. यह मामला यह है शहर के लोकबंधु अस्पताल का जहा इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। जिसके बाद जब हॉस्पिटल वालों ने इसकी जानकारी मृतक महिला के परिजनों को दी उसके बावजूद जब उसके परिजन नहीं आए तो पुलिस ने मानवता के नाते महिला का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।

कलयुगी बेटे ने मृत अवस्था में माँ को अकेला छोड़ा

जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने अपनी बूढ़ी मां को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल Lokbandhu Hospital में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जब अस्पताल ने इसकी जानकारी महिला के बेटे को दी तो वह अस्पताल से गायब हो गया। महिला के अन्य परिजन भी अस्पताल नहीं पहुंचे। अस्पताल प्रशासन (Hospital Administration) ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची।

महिला के शव को श्मशान घाट ले गए इंस्पेक्टर

परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद कृष्णानगर इलाके के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब महिला का पोस्टमार्टम हुआ तो पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार खुद करने का फैसला किया। इंस्पेक्टर अपने अन्य साथियों के साथ महिला के शव को श्मशान घाट ले गए। यहां उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ महिला का अंतिम संस्कार किया।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button