# जयपुर हत्याकांड : बहुत पहले गढ़ी जा चुकी थी साजिश !

सूत्रों की माने तो 17 जून को आरोपी रियाज ने एक वीडियो जारी करके कन्हैया के कत्ल की धमकी दी थी

देश के राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर में आज दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। उसका कसूर केवल इतना था कि उसने सोशल मीडिया पर कुछ टिप्पणी कर दी थी।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

आपको बता दें आज दिनदहाड़े कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसकी दुकान के अंदर गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम कि अगर हम बात करें तो जो साक्ष्य सामने आए है वो चौंकाने वाले हैं।

शख्स को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा

हत्या के आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही उस शख्स को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उस शख्स ने भी इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी थी। लेकिन तब पुलिस प्रशासन ने कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जिसका खामियाजा आज उस शख्स को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। ऐसे में राजस्थान पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है।

बेटे ने गलती से पोस्ट किया था

अगर इस पूरे प्रकरण की बात करें तो करीब एक पखवाड़े पहले की शुरुआत हुई थी। जब कन्हैयालाल ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता मुकुल शर्मा के सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट किया था। तो वही उनके परिवार वालों का कहना है कि उस विवादित पोस्ट को कन्हैया कुमार के 8 वर्षीय बेटे ने गलती से पोस्ट किया था। इसके बाद से ही कन्हैयालाल कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गया था।

वीडियो जारी करके कन्हैया के कत्ल की धमकी

सूत्रों की माने तो 17 जून को आरोपी रियाज ने एक वीडियो जारी करके कन्हैया के कत्ल की धमकी दी थी। इसके बाद कन्हैया ने पुलिस को इस बारे में बताया भी था। तो वही कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने कन्हैया के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button