रांची में साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़।जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और चोरी की तीन साइकल को भी बरामद किया है।

रांची: रांची पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह साइकल चोरी कर उसे एक हजार रुपए में बेच देता था। इस गिरोह का खुलासा जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने किया है। जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और चोरी की तीन साइकल को भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोनू कुमार है। वह जगन्नाथपुर के मौसीबाड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर  छापेमारी कर चोरी के तीन साइकल को भी बरामद किया है। गिरफ्तार सोनू ने बताया कि वह बड़झोपड़ी के रहने वाला अभिषेक यादव के साथ मिलकर साइकल चोरी करता है। उसका साथी अभिषेक अभी फरार है। उसने बताया कि इससे पहले भी उसने दर्जनों साइकल चोरी कर बेचा है। एक साइकल को वे एक हजार रुपए में बेचते थे। इससे पहले जगन्नाथपुर में खटाल के पास एक व्यक्ति को हाल ही में साइकल बेचा था। चोरी के अन्य तीन साइकल को भी बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने एक चोरी की साइकल अजय महली के यहां से भी बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button