Irfan solanki: 11 सदस्यीय सपा प्रतिनिधि मंडल कल जायेगा कानपुर, पुलिस उच्चाधिकारियों से करेगा मुलाकात !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 11 नवम्बर 2022 को....

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 11 नवम्बर 2022 को कानपुर नगर जायेगा। दिनांक 8/9 नवम्बर 2022 की रात्रि सीसामऊ क्षेत्र के विधायक इरफान सोलंकी के घर में जबरन घुसकर पुलिस द्वारा परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं मारपीट, अत्याचार की घटना की जांच के उपरान्त प्रतिनिधि मण्डल कानपुर नगर के पुलिस उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा।

प्रतिनिधि मण्डल में डॉ0 मनोज पाण्डेय विधायक/मुख्य सचेतक विधान सभा, उ0प्र0, विशम्भर सिंह यादव विधायक, अमिताभ बाजपेयी विधाायक, डॉ0 आर0के0 वर्मा विधायक, ब्रजेश कठेरिया विधायक, विनोद चतुर्वेदी विधायक, अनिल प्रधान विधायक, मो0 हसन ‘रूमी‘, विधायक, गौरव रावत विधायक, अरमान खान विधायक एवं डॉ0 इमरान नि0 महानगर अध्यक्ष कानपुर नगर सदस्यगणों में शामिल हैं।

प्रतिनिधि मण्डल

  1. डॉ0 मनोज पाण्डेय विधायक/मुख्य सचेतक विधान सभा, उ0प्र0.
  2. विशम्भर सिंह यादव विधायक.
  3. अमिताभ बाजपेयी विधाायक.
  4. डॉ0 आर0के0 वर्मा विधायक.
  5. ब्रजेश कठेरिया विधायक.
  6. विनोद चतुर्वेदी विधायक.
  7. अनिल प्रधान विधायक.
  8. मो0 हसन ‘रूमी.
  9. विधायक, गौरव रावत विधायक.
  10. अरमान खान विधायक.
  11. डॉ0 इमरान नि0 महानगर अध्यक्ष कानपुर नगर.

बतादें कि बुधवार को सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई पर एक महिला ने उनका छप्पर व टट्टर जलाने का आरोप लगाया। जिसके बाद कानपुर कमिश्नरेट की तरफ से उनके परिवारीजनों के साथ अभद्रता से पूछताछ की गई है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button