पूर्व जापानी पीएम को गोली मारने वाला हुआ गिरफ्तार, PM मोदी ने घटना को बताया दुखद !

डॉक्टरों को उनके बचने की बहुत कम उम्मीद है, वहीं 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को गोली मारने के संदेह में गिरफ्तार किया गया

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारी गई है। घटना उस वक्त हुई जब वह जापान के नारा में भाषण दे रहे थे। 67 वर्षीय शिंजो आबे के दिल ने पंप करना बंद कर दिया है साथ ही उनके कुछ अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया हैं। डॉक्टरों को उनके बचने की बहुत कम उम्मीद है। वहीं, 41 वर्षीय व्यक्ति तेत्सुया यामागामी को गोली मारने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

41 वर्षीय पूर्व सैन्य व्यक्ति यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार

जापान की एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में नारा में 41 वर्षीय पूर्व सैन्य व्यक्ति यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एक तमंचा भी बरामद किया गया है, जिसे आरोपी ले जा रहा था।

हिंसक हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी

व्हाइट हाउस ने कहा, “हम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हैं।” हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति हमारी संवेदना।”

अपने प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हमले से बहुत दुखी

शिंजो आबे पर हमले पर खेद व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मैं अपने प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हमले से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”

हमारी प्रार्थनाएं शिंजो आबे और उनके परिवार के साथ

बता दें कि जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है उसको लेकर रॉयटर्स ने जापान स्थित फ़ूजी टीवी के हवाले से कहा, वह मरीन सेल्फ-डिफ़ेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर जी20 बैठक से इतर अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एंथनी ब्लिंकेन ने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं शिंजो आबे और उनके परिवार के साथ हैं।” यह बहुत दुखद क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button