#विकास : भारत की तरक्की सभी छेत्रो के विकास से : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी का उद्देश्य निवेशकों उद्योक जगत वैज्ञानिक शोधकर्ताओं, और सरकारी अधिकारीयों आदि को जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister)ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का उद्धघाटन करने के बाद कहा की हमारी सरकार ने भारतीय अर्थव्यस्था की क्षमता और उसकी शक्ति को सुधारने के लिए बहुत काम किये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने सामूहिक शक्ति की भावना पर ज़ोर दिया है।

सबका साथ सबका विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सबका साथ सबका विकास की भावना के पीछे उनकी कोशिश भारत को अलग अलग छेत्रो में लागु करने की है।उन्होंने कहा एक समय था देश में ये सोच हावी हो गयी थी कि कुछ ही छेत्र को मज़बूत किया जाता है बाकि को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। हमने इस सोच को बदल दिया। आज के नए भारत के हर एक छेत्र में विकास हो रहा है और हर छेत्र के विकास से ही देश का विकास को गति मिलेगी।

दस वर्ष पूरे होने की ख़ुशी

बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी 2022 को 9 और 10 जून तक आयोजित किया गया था। इसका आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट कौंसिल द्वारा किया गया है। यह प्रदर्शनी बीआइआरएसी की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में आयोजित किया गया था।

क्या है उद्देश्य

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य निवेशकों उद्योक जगत वैज्ञानिक शोधकर्ताओं और सरकारी अधिकारीयों आदि को जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button