दुष्कर्म : विधवा से असलहे की नोंक पर हुआ बलात्कार !

महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजन जाग गए जिससे आरोपी युवक फरार हो गया, महिला ने बिसौली कोतवाली में दी तहरीर

बदायूं : यूपी के बदायूं में रेप की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आज फिर एक दरिंदे ने विधवा ( Widow rape ) के घर में घुसकर असलहों के बल पर मुंह काला किया। चीखने चिल्लाने पर युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ तमंचे के बल पर रात में घर में घुसकर बलात्कार किया गया। महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजन जाग गए जिससे आरोपी युवक फरार हो गया। महिला ने बिसौली कोतवाली में तहरीर दी हैं। पीड़ित महिला ने गांव के युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

युवक ने रात में घर में घुसकर तमंचे के बल पर

आपको बता दें कि, बिसोली कोतवाली क्षेत्र में लगातार महिलाओं के साथ घिनौनी वारदातों में इजाफा हो रहा है। लगातार छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही है। वही आज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने रात में घर में घुसकर तमंचे के बल पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग

वही महिला ने बताया कि जब वह चीखी चिल्लाई तो परिजन जाग गए। जिसके बाद आरोपी युवक ने परिजनों को आता देखा तो वह वहां से फरार हो गया। फिलहाल महिला ने बिसौली कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button