लूडो की लत में महिला ने खुद पर ही लगा डाला दांव, अब पीड़ित पति को पत्नी को पाने के लिए काटने पड़ रहे थाने के चक्कर !

जुए के लत में इंसान सही और गलत के बीच का फर्क भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सामने आया है जहां एक महिला जब लूडो में सब कुछ हार गई तो उसने खुद को ही दांव पर लगा दिया।

जुए के लत में इंसान सही और गलत के बीच का फर्क भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सामने आया है जहां एक महिला जब लूडो में सब कुछ हार गई तो उसने खुद को ही दांव पर लगा दिया। महाभारत में पांडवों द्वारा द्रौपदी को जुए में दांव पर लगाने की कहानी तो हमने कई बार सुनी है लेकिन उत्तर प्रदेश की महिला का खुद को दांव पर लगाने का मामला आपको भी हैरान कर देगा।

पैसे खत्म हुए तो खुद पर ही लगा दिया दांव

दरअसल, महिला का पति पिछले 6 महीनों से राजस्थान के जयपुर में रह रहा था। वहीं से महिला का पति घर खर्च के लिए जुवारी पत्नी को पैसे भेजता था। महिला प्रतापगढ़ के देवकली में किराए के मकान में रहती थी। मिली जानकारियों के अनुसार महिला पति के भेजे पैसों को मकान मालिक के साथ जुआ खेलकर उड़ा देती थी। लुडो की लत ने महिला को इतना अपने कब्जे में कर लिये था कि जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो उसने अपने आप को ही दांव पर लगा दिया। जिसके बाद मकान मालिक बाजी जीत गया जिसके बाद महिला उसके साथ रहने को मजबूर है। जिसके बाद सनकी पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने पति को फोन करके दी और पति से कहा कि ‘मैं खुद को लूडो में हार गई हूं, आकर लिखा-पढ़ी कर लो। अब हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काटकर फेंक दिए जाओगे।

पत्नी को पाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित पति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित पति रामपुर के बेल्हा का निवासी है। उसकी शादी अमेठी जनपद में हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को समझाने की बहुत कोशिशें कर रहा है लेकिन वह मकान मालिक के साथ ही रह रही है। महिला मकान मालिक के साथ रहने को मजबूर है। बेचारा पति अब अपनी पत्नी को पाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। ….

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button