राजस्थान सरकार पर Kangana का तंज, कहा- “बोले तो UP वाला बुलडोजर भिजवाए “
कंगना ने अपने प्रमोशन इवेंट के बीच राजनीतिक टिप्पणियों छेड़ी तबसे उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत यूँ तो राजनितिक बयानों और अपने बयानों के बारे में जानी जाती हैं। वही अब एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। बता दें, कंगना अपनी फिल्म धाकड़ के प्रचार के लिए राजस्थान गई हुई थीं। तभी उन्होंने राजस्थान में दंगे की स्थिति को लेकर बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि, राजस्थान में ऐसी सरकार लानी चाहिए जो वर्तमान की तरह दंगा-स्थिति को नियंत्रित कर सके।
कंगना के शो ‘लॉक अप’ पर लगा हाईकोर्ट का ” ताला “
कंगना ने कही ये बात :
जैसे ही कंगना ने अपने प्रमोशन इवेंट के बीच राजनीतिक टिप्पणियों छेड़ी तबसे उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा हैं। इस वीडियो में कंगना के साथ सह-कलाकार अर्जुन रामपाल बगल में बैठे दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि आगे कंगना ने कहा कि, ‘जहां तक राजस्थान की बात है…राजस्थान में दंगे हो रहे हैं। ऐसी सरकार लाओ जो इसे नियंत्रित कर सके। या महोदय, हम आपको बुलडोजर भेज सकते हैं।”
ये हैं मामला :
आपको बता दें, ईद से पहले जोधपुर में सांप्रदायिक झड़प हो गई, जिससे जयपुर में कर्फ्यू जारी रहा। हिंसा के सिलसिले में कुल 211 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 22 मामले दर्ज किए गए हैं। अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान सरकार पर सीधे टिप्पणी करना राज्य में अशोक गेलोट के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष है।