Human trafficking: मानव तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, पैसों के लिए 17 साल की बच्ची को बेचा !

दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी कर रहे 1 दंपत्ति को अपनी हिरासत में लेकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों को एक 17 वर्षीय लड़की के अपहरण और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी कर रहे 1 दंपत्ति को अपनी हिरासत में लेकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों को एक 17 वर्षीय लड़की के अपहरण और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीलम और विजय पूर्वे के रूप में हुई है।

बच्ची को सही सलामत किया गया बरामद

असम के गुवाहाटी की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की नौकरी की तलाश में 01 अगस्त को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची जहां मानव तस्करी के आरोपियों ने लड़की को रोजगार देने के बहाने शास्त्री पार्क जाने का लालच दिया उसके बाद आरोपी विजय पूर्वे ने नाबालिग लड़की को बवाना में महेन्द्री नाम की एक महिला को 40,000 रुपये में बेच दिया।

पुलिस से मिली जानकारी

पुरानी दिल्ली रेलवे पुलिस के अनुसार आरोपी पति-पत्नी ने उसे 40,000 में बेचने के बाद, महेंद्री उसे राजस्थान में एक आदमी से शादी करने के लिए 1,00,000 रुपये में ले गई। फिर शादी की बात कुछ बन नहीं पाई जिसके बाद दूसरी आरोपी महिला उसे दुबारा दिल्ली ले आई। दिल्ली आने के बाद 17 साल की पीड़िता जैसे तैसे महेंद्री के चंगुल से भागने में सफल रही और दक्षिण जिले के डिफेंस कॉलोनी  थाने की पुलिस ने उसका पता लगा लिया।

पुलिस अभी भी कर रही जांच

पुलिस ने अपराध स्थलों और आसपास के क्षेत्रों के सीसी टीवी फुटेज का विश्लेषण किया और संदिग्धों से पूछताछ की। आरोपियों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button