नोकझोक के बीच सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा को ‘ आमंत्रण भेज खुद माँगा न्योता ‘ !

जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ट्विटर पर बहस हो गई

असम सरकार ने राज्य के 34 और स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। इसमें कोई भी छात्र 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा पास नहीं कर सका था। जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ट्विटर पर बहस हो गई। सोशल मीडिया इन दोनों मुख्यमंत्री की जमकर नोकझोक हुई।

स्कूल बंद करना समाधान नहीं

तो वहीं इस खबर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए लिखा कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। देश भर में कई नए स्कूल खोले जाने चाहिए। स्कूलों को बंद करने की बजाय स्कूलों में सुधार किया जाना चाहिए। इसपर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल के इस ताने का जवाब दिया।

7 सालों में कितने नए स्कूल शुरू किए

उन्होंने ने भी पलटवार करते हुए लिखा कि ‘प्रिय अरविंद केजरीवाल जी, हमेशा की तरह आप बिना कोई होमवर्क किए किसी चीज पर टिप्पणी करते हैं। शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान, असम सरकार ने 8610 नए स्कूलों की स्थापना की। दिल्ली सरकार ने पिछले 7 सालों में कितने नए स्कूल शुरू किए हैं?’

मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूँ

हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा पूछे गए एक सवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ अरे। लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मक़सद आपकी कमियाँ निकालने का नहीं था। हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है। तभी तो भारत नम्बर वन देश बनेगा। मैं आता हूँ ना असम। बताइए कब आऊँ? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूँ। ‘

‘केजरीवाल जी ने असम के सीएम को हैरान कर दिया

तो वहीं इन दोनों सीएम की जुबानी जंग में सोशल मीडिया यूजर ने जमकर मजे लिए। राजेंद्र त्रिपाठी नाम के एक ट्विटर यूजर ने पूछा- अरविंद केजरीवाल जी, आप बस इस सवाल का जवाब दें कि पिछले 7 साल में कितने दिल्ली सरकार ने पुराने स्कूल शुरू किए हैं? विकास झा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आप गोल गोल घुमाने की कोशिश मत करो, आपने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था। आप इसका उत्तर नहीं देते।’ रागिनी सिंह नाम की एक यूजर ने लिखा, ”केजरीवाल जी ने असम के सीएम को हैरान कर दिया है, बेचारा वहां पहुंचकर क्या दिखाएंगे?”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button