# स्वास्थ : विशेषज्ञों का दावा ‘चाय से भी जल्दी फ्रेशनेस देता है ठन्डे पानी का स्नान’!

विशेषज्ञ का कहना है कि हम में से बहुत से लोग विशेष रूप से सुबह जल्दी अपने शरीर को ठंडे पानी से भिगोना पसंद नहीं करते हैं

क्या आप सुबह की थकान को दूर करने के लिए एक गर्म कप चाय या कॉफी पर निर्भर हैं। या फिर जागने के बाद खुद को एक्टिव करने के लिए तुरंत कसरत करते हैं? हालांकि यह आपके मॉर्निंग ब्लूज़ को कम करने में मदद कर सकता है।

कुछ ही मिनटों में एक ऊर्जावान शुरुआत

लेकिन क्या आपको पता है ठन्डे पानी से सुबह सुबह नहाना एक शक्तिशाली उत्तेजक हो सकता है। ये स्नान आपके दिन को कुछ ही मिनटों में एक ऊर्जावान शुरुआत देने में मदद कर सकता है।

ठंडे पानी से भिगोना पसंद नहीं करते

विशेषज्ञ का कहना है कि हम में से बहुत से लोग विशेष रूप से सुबह जल्दी अपने शरीर को ठंडे पानी से भिगोना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह सतर्क, ऊर्जावान महसूस करने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के सबसे तेज़ तरीकों में से एक है।

अगर आपको खुद को एनेर्जेन्टिक रखना है तो ये ट्रिक आपके लिए है।

  • ठंडे शॉवर में कूदना 300 मिलीग्राम कैफीन से कहीं अधिक शक्तिशाली है।
  • आपको 5 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह से जागने में मदद करेगा।
  • बस अपने शॉवर को हर दिन दस सेकंड के लिए गर्म से ठंडे पानी में बदलें और फिर इसे एक या दो मिनट तक बढ़ा दें।
  • हर बार जब तापमान गिरता है तो आपको असहज महसूस होगा।
  • उसके बाद फिर आराम से आपका शरीर तापमान के साथ तालमेल बैठा लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button