चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए किया गया हवन पूजन !

भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज, चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुँची, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।

भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज, चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुँची, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

आज चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो के आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के साथ डीडी नेशनल टीवी चैनल पर किया जायेगा। जहां सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव होगा।

चंद्रयान-3 का आज चंद्रमा पर लैंडिंग होना है उसकी सफल और लैंडिंग को लेकर जनपद आज़मगढ़ में दुआओं का दौर चल रहा है। इसी क्रम में आज रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर में हवन पूजन किया गया।

अभिभावक महासंघ के सचिव ने बताया कि आज देश चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाला है, जो हमारे लिए बहुत गौरव का क्षण है।

आज देश के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जिसे बहुत से देश के वैज्ञानिक अब तक नहीं कर सके हैं। जो उनका सपना बना हुआ है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा पर हो। इसके लिए आज प्रार्थना की है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button