Haryana: सीएम केजरीवाल ने आदमपुर में जनसभा को किया सम्बोधित, भगवंत मान भी रहे मौजूद !

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के आदमपुर मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के आदमपुर मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में ‘मेक इंडिया नंबर 1’ रैली के लिए पंहुचे थे। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, आदमपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां मेरे बहुत रिश्तेदार रहते हैं। मेरी चाची आदमपुर की है। हिसार में मेरी पढ़ाई लिखाई हुई। उन्होंने कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि भगवान इस पोजीशन पर पंहुचा देगा।

मैंने हरियाणा का सिर झुकने नहीं दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मैं हिसार से IIT गया और फिर दिल्ली मेरी कर्मभूमि बनी। मैं जहां भी गया मैंने हरियाणा का सिर झुकने नहीं दिया। दिल्ली के स्कूल शानदार कर दिए। सब कहते हैं हरियाणा का छोरा है। इन स्कूलों की चर्चा पूरी दुनिया मे हो रही है। उन्होंने कहा, डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मिलेनिया ट्रम्प बोली मैं तो केजरीवाल के स्कूल देखने जाऊंगी।

Related Articles

AAP will improve schools, hospitals: Arvind Kejriwal asks Haryana for 'one'  chance | India News | Zee News

केजरीवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना !

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, संगरूर से हरियाणा की दूरी में 2 टोल प्लाजा हैं, एक टोल वाले ने कहा कि 20 महीने हमारी मियाद बढ़ा दीजिए, तब कोरोना आ गया था। रात 12 बजे दोनों टोल प्लाजा बंद करा दिए। केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस और भाजपा वाले होते तो हिस्सा बांटकर मियाद बढ़ा देते। भाजपा का निशान कमल का फूल है, कमल कीचड़ में खिलता है, उस कीचड़ को हमने झाड़ू से साफ कर दिया है।

Centre should arrange water for Haryana and Punjab: Arvind Kejriwal on SYL  canal row - India News

भगवंत मान ने कही यह बात !

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि, ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। आप लोगों का प्यार देखकर लग रहा है कि आदमपुर वाले कुछ नया करने वाले हैं। मेरा सवाल यह है कि जो नेता पार्टी बदलते हैं क्या वह आपको बताते हैं? कुलदीप बिश्नोई ने आपसे पूछा कि भाजपा में चला जाऊं? जो मशीन में बटन है वह बटन ना हाथ के पंजे, ना हाथी, ना कमल, ना ही झाड़ू का है वो बटन आपके बच्चे के अच्छी शिक्षा का बटन है। वह  बटन बुजर्गों के स्वास्थ्य, और सस्ती बिजली मिलने का बटन है।

अंग्रेजों को नौकरी देने' वाले बयान पर घिरे भगवंत मान, कांग्रेस बोली- यह कोई  कॉमेडी सर्कस चल रहा है क्या? | Punjab Congress mocks CM bhagwant Mann on  claims of give jobs

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button