Neha Sharma Happy Birthday : कांग्रेस पार्टी के राजनेता हैं नेहा शर्मा के पिता, और बहन भी हैं लोकप्रिय अभिनेत्री !

नेहा शर्मा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड फिल्म क्रुक में अपने शानदार अभिनय....

नेहा शर्मा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड फिल्म क्रुक में अपने शानदार अभिनय से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर स्थित माउंट कार्मेल स्कूल से पूरी की।

राजनीतिक परिवार से हैं नेहा शर्मा के ताल्लुकात

नेहा शर्मा एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। अजीत शर्मा भागलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने जीत हासिल की थी। नेहा अपनी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चली गईं जहां उन्होंने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT), नई दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

अभिनेत्री एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने लंदन में पाइनएप्पल डांस स्टूडियो से स्ट्रीट हिप हॉप, लैटिन डांसिंग सालसा, मेरेंग्यू, जिव और जैज़ जैसे नृत्य रूपों में प्रशिक्षण लिया है। नेहा शर्मा भी अपने पिता के लिए वोट मांगने भागलपुर पहुंची थीं। उन्होंने अपने पिता के समर्थन में रोड शो भी किया। नेहा शर्मा बचपन में बीमारी की वजह से काफी कमजोर थीं। बचपन में दमा की मरीज होने के कारण वह काफी कमजोर थी।

वह बीमारी से उबर चुकी हैं और अच्छा कर रही हैं। नेहा की एक बहन आयशा हैं, जो किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं। आयशा शर्मा भी एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

करियर के मोर्चे पर, नेहा ने 2007 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म चिरुथा के साथ तेलुगु फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की। उन्होंने 2009 में एक और तेलुगु फिल्म कुर्राडू में हेमा का किरदार निभाने के बाद 2010 में बॉलीवुड फिल्म क्रूक से बॉलीवुड में शुरुआत की। क्या सुपर कूल हैं हम (2012), जयंतभाई की लव स्टोरी (2013), यमला पगला दीवाना 2 (2013), यंगिस्तान (2014), तुम बिन 2 (2016), मुबारकां (2017), और तन्हाजी (2020) भी प्रदर्शित हुई है।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button