Bhubaneswar: असिस्टेंट इंजीनियर के परिजनों के घर पर छापा, बरामद हुआ करोड़ो का सामान

दो अलग अलग जगहों छापेमारी 3.41 करोड़ रुपये की नकदी और 354 ग्राम सोना हुआ बरामद। छापेमारी ओडिशा सतर्कता विभाग ने किया।

भुवनेश्वर में दो अलग-अलग जगहों में छापेमारी के दौरान 3.41 करोड़ रुपये की नकदी और 354 ग्राम सोना बरामद किया गया। यह राशि लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता के परिजनों के पास से बरामद की गयी है। यह छापेमारी ओडिशा सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर में दो अलग अलग जगहों पर कि हैं।

बता दें, जानकारी मिलते ही यह छापेमारी ओडिशा सतर्कता विभाग ने भुवनेश्वर में दो अलग-अलग जगहों पर की। जिसके बाद 3.41 करोड़ रुपये की नकदी और 354 ग्राम सोना उनके हाथ लगा। गौरतलब हैं कि यह राशि लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता के परिवार वालो के पास से बरामद किया गया हैं।

 

हाल ही खबर पर नजर डाले तो गंजम जिले के भंजनगर में लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम करने वाले कार्तिकेश्वर राउल और भुवनेश्वर में टाटा एरियाना के एक फ्लैट से उनकी दूसरी पत्नी कल्पना प्रधान द्वारा आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में छापेमारी की गई थी। जहां छापेमारी के दौरान 580 ग्राम वजन के 20 सोने के बिस्कुट भी बरामद किए गए। राउल के घर की तलाशी शुक्रवार सुबह तक चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button