“सारी संस्थाएं RRS के हाथों में हैं” राहुल गाँधी कही ये बड़ी बात !

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संविधान कि बात करते हुए दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में राहुल गाँधी ने कहा था कि, मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया हो। वही आज फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संविधान कि बात करते हुए दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि, हमें संविधान की रक्षा करनी है। संविधान को बचाने के लिए हमें अपनी संस्थाओं की रक्षा करनी होगी। लेकिन सारी संस्थाएं आरएसएस के हाथों में हैं।

बता दें, विपक्षी दलों को एकजुट करने कि बात करते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि, जो भी दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एवं मोदी के खिलाफ हैं, उन्हें साथ आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा हो रही है कि इसका क्या स्वरूप होना चाहिए। राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि चीन भारत पर हमला बनाने की योजना बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button