Goa: ‘हर घर जल’ उत्सव पर पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई, कही यह बात !

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा में "हर घर जल" उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। उनके द्वारा यह संबोधन डिजिटल तरीके से किया गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा में “हर घर जल” उत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। उनके द्वारा यह संबोधन डिजिटल तरीके से किया गया। उन्होंने कहा, आज गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई दिया गया है। इसी के साथ आज दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव भी, हर घर जल वाले केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।

कोरोना महामारी में भी नहीं रुका अभियान !

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उन समस्याओं का भी जिक्र किया जो इस अभियान को पूरा करने में बाधा बन रही थी। उन्होंने कहा, 100 साल की सबसे बड़ी महामारी कोरोना ने इस अभियान में कई रुकावटें खड़ी कीं, लेकिन इसके बावजूद इस अभियान की गति कम नहीं हुई और देश अपने टार्गेट को पूरा करने में सफल हुआ।

Related Articles

प्रधानमंत्री ने कहा, अमृत काल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा है, उससे जुड़े तीन अहम पड़ाव हमने आज पार किए हैं। आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप द्वारा स्वच्छ जल की सुविधा से जुड़ चुके हैं। ये हर घर जल पहुंचाने की सरकार की बहुत बड़ी सफलता है। ये सबके प्रयास का बेहतरीन उदाहरण भी है।

JAL JEEVAN MISSION SPECIAL GRAM SABHA CELEBRATE HAR GHAR JAL UTSAV |  गांव-गांव मनाएंगे 'हर घर जल उत्सव', 1431 गांवों को मिलेगा सर्टिफिकेट |  Patrika News

पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना !

पीएम मोदी ने कहा, सिर्फ 3 साल के भीतर जल जीवन मिशन के तहत सात करोड़ ग्रामीण परिवारों को पाइप के पानी की सुविधा से जोड़ा गया है। यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आजादी के 7 दशकों में देश के सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास ही पाइप से पानी की सुविधा उपलब्ध थी।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों को देश की परवाह नहीं है। उन्हें देश के वर्तमान और भविष्य की भी परवाह नहीं है। ऐसे लोग पानी के लिए बड़े-बड़े वादे करेंगे, लेकिन बड़े विजन के साथ कभी काम नहीं करेंगे।

PM Modi, Har Ghar Jal Utsav

प्रधान मंत्री मोदी ने गोवा के लोगों को दी बधाई !

पीएम मोदी ने गोवा के लोगों को भी बधाई देते हुए कहा, आज गोवा हर घर जल से प्रमाणित होने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके लिए सभी गोवा वासियों को बधाई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न राज्यों के एक लाख से अधिक गांव ODF प्लस हो गए हैं।

इसके अलावा भारत ने वेट लैंडस (Wet Lands) की संंख्या में भी काफी वृद्धि की है। आज इसकी संख्या भी बढ़कर 75 हो गई है। इनमें से 50 स्थलों को पिछले 8 वर्षों में ही विकसित किया गया है।

PM Narendra Modi To Address 'Har Ghar Jal Utsav' In Goa Virtually Today

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button