Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया-केएल राहुल की शादी में क्या क्या होगा खास, आईये जानते है ………..
बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटरों के बीच रोमांस कोई नई बात नहीं है। अब करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटरों के बीच रोमांस कोई नई बात नहीं है। अब करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को काफी इंटिमेट रखा है और इसमें कुछ खास लोगों को ही इनवाइट किया जाएगा।
दुल्हन की तरह सजाया फार्म हाउस
अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी को बेहद सिंपल रखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने शादी के लिए महंगे होटल की जगह खुद का फार्म हाउस चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले ही उनके फार्म हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।
कपल का वेडिंग आउटफिट होगा खास
शादी का दिन किसी की भी जिंदगी में बहुत खास होता है। ऐसे में इस दिन के लिए आउटफिट भी बेहद खास होना चाहिए। अथिया और केएल राहुल ने भी अपनी शादी के लिए सब्यसाची के खास आउटफिट को चुना है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए थोड़ा अलग कलर थीम चुना है। जानकारी के मुताबिक कपल ने इसके लिए क्रीम और व्हाइट कलर की थीम चुनी है।
शादी के मेहमानों की लिस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 100 मेहमान शामिल होंगे। इस जोड़े ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के विवाह नियमों का पालन करते हुए नो-फोन नीति भी लागू की है। कथित तौर पर, शादी के मेहमानों की सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे अन्य शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और बॉलीवुड फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को भी वेडिंग वेन्यू पर देखा गया।
केले के पत्ते पर कराया जाएगा भोजन
अथिया और केएल राहुल की शादी में साउथ इंडियन टच देखने को मिलेगा। सिर्फ रस्मों में ही नहीं खाने में भी साउथ इंडियन टच देखने को मिलेगा। उनकी शादी में आए मेहमानों को लजीज दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। परंपरा को कायम रखते हुए मेहमानों को केले के पत्ते पर भोजन भी कराया जाएगा।
शाम को लेंगे फेरे
अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। रस्मों के बाद शाम 6:30 बजे वह पैपराजी को पोज देंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।