RAPE: दिल्ली के एक स्पा सेंटर में किया गया लड़की का सामूहिक बलात्कार।
दिल्ली के एक स्पा में 22 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया ।
देश की राजधानी दिल्ली में यौन उत्पीड़न के एक मामला सामने आया हैं जिसमे दिल्ली के एक स्पा में 22 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक लड़की दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ‘ओशन स्पा’ नाम के स्पा सेंटर में मालिश का काम करती थी।
दिल्ली के पीतमपुरा इलाक़े में चल रहे Ocean Spa में काम करने वाली 22 साल की लड़की को नशीले पदार्थ पिलाकर स्पा के मालिक & कस्टमर ने रेप किया। लड़की को स्पा में मसाज करने के लिए रखा गया था। FIR हो गयी है, आगे की कार्यवाही करवा रहे हैं। स्पा की आड़ में सेक्स रैकट खुले आम चल रहे हैं!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 6, 2022
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस शर्मसार कर देने वाली घटना की जानकारी शेयर की स्वाति मालीवाल का यह ट्वीट हिंदी भाषा में पोस्ट किया गया था जिसमे उन्होंने बताया की दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित ओशन स्पा में काम करने वाली एक 22 वर्षीय लड़की के साथ स्पा के मालिक और एक ग्राहक ने नशे में धुत्त होकर बलात्कार किया वहीं एक अन्य ट्वीट में मालीवाल ने शेयर किया कि “पीतमपुरा के एक स्पा में काम करने वाली लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। मैं अभी लड़की से मिली, उसे बताया गया था कि सिर्फ़ लड़कियों की मसाज करनी होगी लेकिन उसे ज़बरदस्ती नशीली पदार्थ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराधी ने चुप रहने के लिए पैसे का लालच दिया। तुरंत अपराधी अरेस्ट हों !”
पीतमपुरा के एक स्पा में काम करने वाली लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। मैं अभी लड़की से मिली, उसे बताया गया था कि सिर्फ़ लड़कियों की मसाज करनी होगी लेकिन उसे ज़बरदस्ती नशीली पदार्थ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराधी ने चुप रहने के लिए पैसे का लालच दिया। तुरंत अपराधी अरेस्ट हों ! pic.twitter.com/0iKxmK8NY9
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 6, 2022
देश की राजधानी में चलाया जा रहा है सेक्स रैकेट
देश में हर रोज रेप के कई मामले सामने आते है जिनमे से कई मामलो पर कार्यवाही नहीं होती तो कई मामलो को समाज के दर से पहले ही दबा दिया जाता है। दिल्ली में हुए इस मामले में डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। साथ ही मालीवाल ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में खुलेआम वेश्यावृत्ति या सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!