पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा BJP का दामन ,Congress को पड़ा तमाचा !

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है।

लोक सभा चुनाव 2024 का बिगुल बजते ही तमाम पार्टियां तिलमिला उठी है। वही अब महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल हो गईं। इससे पहले शुक्रवार को अर्चना पाटिल चाकूरकर ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर के देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।

Former Lok Sabha Speaker Shivraj Patil's daughter Archana Patil Chakurkar  joins BJP in presence of ...

30 साल सामाजिक क्षेत्र में किया काम

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है। मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है। बतादे लातूर की राजनीति में देशमुख परिवार का कई सालों तक दबदबा रहा है। मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण परिवार और देशमुख परिवार दोनों का कांग्रेस पार्टी में काफी प्रभाव था। कुछ दिन पहले ही अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए थे इसलिए अब मराठवाड़ा में देशमुख परिवार के राजनीतिक प्रभुत्व को देखते हुए अर्चना पाटिल चाकुरकर की पार्टी में एंट्री अहम मानी जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में होंगी शामिल – TV9  Bharatvarsh

महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी को दिया झटका

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेताओं ने बीते दिनों पार्टी का साथ छोड़ा है। इनमें अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दिकी शामिल हैं। अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए हैं, जबकि मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए और बाबा सिद्दिकी ने अजित गुट के नेतृत्व वाली NCP का दामन थामा था।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button