असुरक्षित बेटियां : किशोरी से जबरन दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिलाई दवाई !

फ़ोटो को अश्लील रूप देकर किशोरी को किया ब्लैकमेल, जबरन धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। पूरी घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित सी-ब्लॉक की बताई जा रही है। जहां किशोरी ( Teenager ) से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद गर्भवती होने पर जबरन दवाई खिलाई गई।

पीड़ित किशोरी छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। उसी दौरान उसकी फोटो खींचने के बाद उसको अश्लील रूप प्रदान किया गया। फिर फ़ोटो को अश्लील रूप देकर किशोरी को ब्लैकमेल किया गया। उसके बाद जबरन धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। तो वहीं जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दिया।

लेकिन मामले को लेकर पुलिस लगातार हीलाहवाली कर रही थी। आरोपी डॉक्टर किशोरी के साथ ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दें रहा था। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान शेखर सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह, सी ब्लॉक निवासी है। आरोपी जेन्ट जोजफ हॉस्पिटल में डॉक्टर है।

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार

आरोप है उसके गर्भ ठहरने के दौरान उसको दवाई खिलाई गई ऐसा ना करने पर परिवार और उसकी हत्या किए जाने की बात कही। बहरहाल इस मामले पर पुलिस पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button