राष्ट्रपति बनने से पहले द्वौपदी मुर्मू ने मांगी राय !
आम जनता से मांगी राय,भारत का राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला कदम क्या होना चाहिए? "आपके सुझावों का स्वागत है"
जहां एक तरफ राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है,वहीं दूसरी तरफ एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्वौपदी मुर्मू ने मतों की गिनती से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीधे आम जनता से यह मांगी है जिसमे उन्होंने कहा है कि भारत का राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला कदम क्या होना चाहिए? “आपके सुझावों का स्वागत है”
भारत का राष्ट्रपति बनने के बाद मेरा पहला कदम क्या होना चाहिए?
"आपके सुझावों का स्वागत है"
— Droupadi Murmu • द्रौपदी मुर्मू (@DroupadiMurmu__) July 20, 2022
क्या रहा द्वौपदी मुर्मू के ट्वीट का रिएक्शन
द्वौपदी मुर्मू के ट्वीट का जवाब देते हुए कई यूजर्स ने उन्हें देश हित में काम करने की सलाह दी तो किसी ने कहा कि आप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। आप अपने कर्तव्यो से भलीभाति परिचित होंगी,उसी के साथ उन्हें आदिवासियो के उज्जवल भविष्य ,बेरोजगारी,जनसंख्या वृद्धि जैसे मामलो पर काम करने की सलाह दी। आपको बता दे कि 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव के मतों की गिनती आज यानी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो गयी थी जिसकी जानकारी मीडिया एजेंसीज द्वारा सामने आई थी ,साथ ही आपको बताते चले कि कुछ घंटो में ही यह साफ़ हो जाएगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा।
कौन बनेगा देश का 15वां राष्ट्रपति
वोटों की गिनती की प्रक्रिया जहां लगातार जारी है वहीं दूसरी तरफ यह कयास लगाए जा रहे है कि इस चुनाव की प्रक्रिया के बाद देश की अगली राष्ट्रपति द्वौपदी मुर्मू बन सकती हैं। साथ ही नतीजों के पहले ही द्वौपदी मुर्मू के निवासग्राम रायरंगपुर को पूरी तरह फूलो से सजा दिया गया, जीत की जश्न के लिए पहले ही 20 हज़ार से अधिक लड्डू भी बनवाए गए है।
साथ ही खबरों के मुताबित वोटिंग के दौरान यह भी सामने आ रहा कि कई विपक्षी नेताओं ने भी एनडीए की द्वौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है साथ ही क्रॉस वोटिंग की भी अनेको खबरों लगातार सामने आई। आपको बताते चले कि दोनों राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों की बैलेट पेपर में हुई वोटिंग की गिनती अलग अलग ट्रे में रख कर की जा रही है।