इस भीषण गर्मी में पिएं ये ड्रिंक, रहेंगे हाइड्रेटेड !
इस भीषण गर्मी में चलते रहने और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे
इन दिनों आये दिन, पारा का स्तर और अधिक बढ़ता जा रहा है। गर्मी असहनीय होती जा रही है। इस भीषण गर्मी में चलते रहने और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे इस भीषण गर्मी में कोनसा पेय पदार्थ पीना सही हैं,
Summer Tips: गर्मी व धूप से है बचना तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखना !
छाछ:
छाछ, जिसे कई जगहों पर ताक, मट्ठा, मज्जीगे, घोल के नाम से भी जाना जाता है। यह दही से बनाया जाता है, और इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए कई अन्य सामग्री डाली जाती है। छाछ खाने को ठंडा करने के साथ-साथ पचाने में भी मदद करती है।
आम पन्ना:
कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मियों के लिए एक बेहतरीन कूलर है। इसका स्वाद न केवल लाजवाब होता है, बल्कि यह विटामिन सी, बी और बी12 से भी भरपूर होता है। नमक और जीरा और सौंफ जैसे मसालों के साथ तीखा हरे आम का मिश्रण बेहतरीन होता हैं।
निम्बू पानी:
यह एक झटपट बनने वाला पेय है और इसे पुदीने की पत्तियों, नींबू, चीनी, नमक और पानी का उपयोग करके बनाया जा सकता है। इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें जीरा, धनिया पाउडर, काली मिर्च जैसे मसाले भी मिला सकते हैं।
गन्ने का रस:
गन्ने का रस इस गर्मियों के दौरान भीषण गर्मी को मात देने के लिए सबसे अच्छे पेय में से एक है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं!
जल-जीरा:
जल-जीरा, जीरा और पानी का उपयोग करके बनाया जाता है। जीरा एक चिकित्सा घटक है जो पाचन में सहायता करता है।