Dharmendra Emotional Post: धर्मेंद्र ने हेमा और दोनों बेटियों के लिए शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘मैं बात तो कर सकता था लेकिन…’

बॉलीवुड में मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने समय में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय था जब धर्मेंद्र पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं।

बॉलीवुड में मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने समय में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय था जब धर्मेंद्र पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। अब उनकी उम्र 87 साल है और इस उम्र में भी वह फिल्मों में काम कर रहे हैं। साथ ही उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और खुद से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिसमें वह अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें फैन्स को बताते हैं। अब हाल ही में उन्होंने ईशा और अहाना और अपने बच्चों के लिए एक खास पोस्ट किया
है। जिसमें उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया है।

धर्मेंद्र ने शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र देओल ने हाल ही में बेटी ईशा देओल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… तख्तानी और वोहरा मैं आप सभी को दिल से प्यार और सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपकी मदद नहीं कर सकता। व्यक्तिगत तौर पर बात कर सकते थे… लेकिन…’

https://www.instagram.com/p/CuCor8aoge_/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

फैंस से लेकर सेलेब्स तक बरस रहा प्यार

धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैन्स उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक फैन ने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी आप बेस्ट हैं’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हम आपसे प्यार करते हैं’। इसके अलावा कई फैंस धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।

ईशा ने एक तस्वीर शेयर कर दिया जवाब

धर्मेंद्र की पोस्ट पर बेटी ईशा का भी रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने पिता के इमोशनल मैसेज का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘लव यू पापा। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं आपसे बिना शर्त प्यार करती हूं और आप यह जानते हो। खुश रहो और हमेशा स्वस्थ रहो। आपसे प्यार है।’

https://www.instagram.com/p/CuDvfeNoJUk/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इन फिल्मों में आएंगी नजर

87 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। वह जहां रियलिटी शो में गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेते रहते हैं, वहीं वह करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘अपना 2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘अपना ‘ का सीक्वल होगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी शामिल होंगे।

हाल ही में धर्मेंद्र डांस करते हुए पोते करण देओल की शादी में शामिल हुए। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। पोते की बारात से लेकर रिसेप्शन तक उन्होंने खूब मस्ती की।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button