बछड़ा समझ बच्चे की मार व दुलार सहती एक गाय, वीडियो हुआ वायरल

उसके इस पूरे खेल में गाय तनिक भी नहीं हिलती और उसकी सभी शैतानियों को अपना बच्चा समझकर सह लेती है

भारत में गाय ( Cow ) को माता का दर्जा दिया जाता है। उसके दूध को छोटे बच्चों के लिए औषधि के सामान माना जाता है।

बछड़े की तरह दुलार दे रही

हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने इस बात को और मजबूत कर दिया। इस वीडियो में आप देख सकते है की कैसे एक छोटा बच्चा गाय को अपना खिलौना समझकर उसके साथ खेल रहा है। तो वहीं वो गाय उस बच्चे को ठीक अपने बछड़े की तरह दुलार दे रही है।

पूरे खेल में गाय तनिक भी नहीं हिलती

वो बच्चा कभी गाय का मुंह पकड़ता है, कभी उनके कान से छेड़छाड़ करता है तो कभी उसकी गर्दन पर बैठ जाता है। लेकिन उसके इस पूरे खेल में गाय तनिक भी नहीं हिलती और उसकी सभी शैतानियों को अपना बच्चा समझकर सह लेती है। आखिर में वो बच्चा गाय के ऊपर लेट जाता है। उसके बाद वो गाय उसे बछड़े की तरह उसे दुलार देती है।

इसलिए हम गाय को माता कहते हैं

सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो को लेकर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। मोनू वर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा है कि ” इतना सब्र मां में ही हो सकता है… “। तो वहीं अजय सोलंकी नाम के यूजर ने लिखा है कि ” इसलिए हम गाय को माता कहते हैं। बेहतरीन पोस्ट। ” इस वीडियो को करीब 9 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वहीं ऐसे 1 लाख लोगों ने लाइक किया है। और लगातार इसपर कमेंट बढ़ते ही जा रहे है।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button