ठंड का सितम शुरू, हौले-हौले मौसम हो रहा सर्द

झारखंड में ठंड का सितम शुरू हो गया है। शीतलहरी और कनकनी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में और ठंड की आशंका जतायी है। आने वाले दिनों में 4 से 5 डिग्री तक पारा और गिर सकता है।

रांची। झारखंड में ठंड का सितम शुरू हो गया है। शीतलहरी और कनकनी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में और ठंड की आशंका जतायी है। आने वाले दिनों में 4 से 5 डिग्री तक पारा और गिर सकता है। बताते चलें कि राज्य में मिचौंग तूफान का असर खत्म होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आयी है। 24 घंटे में सबसे कम तापमान कांके में 8 डिग्री मिला है।

ठंड और बढ़ने की भी संभावना

मौसम में बदलाव देखने को मिला है दक्षिणी-पूर्व दिशा से आनेवाली नम हवा कमजोर पड़ने लगी है। मौसम में कनकनी और ठंड और बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

जनवरी के पहले सप्ताह में ज्यादा ठंड

Weather Update Today 5 Degree Temperature Odisha 23 November IMD Rainfall  Alert Winter weather forecast news - India Hindi News - Weather Update: 5  डिग्री तक कम हो जाएगा तापमान, बढ़ेगा सर्दी

झारखंड में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले सप्ताह में ज्यादा ठंड रहता है इसलिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह यानी 22 तारीख से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 11 से लेकर 16 दिसंबर तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।

हालांकि अगर उत्तर भारत में बर्फबारी होती है, तो तापमान में और गिरावट आएगी। फिलहाल, उत्तर भारत में बर्फबारी अभी तक शुरू नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button