Mainpuri Bypoll: अखिलेश से ज्यादा शिवपाल पर बरसे CM योगी, सपा नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी !
मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान करहल में लोकसभा उपचुनाव का प्रचार करने गए योगी आदित्यनाथ ने यहां पर शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा है
मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान करहल में लोकसभा उपचुनाव का प्रचार करने गए CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने यहां पर शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा है। ऐसे में करहल में लोकसभा उपचुनाव का प्रचार करने गए योगी आदित्यनाथ के निशाने पर पहली बार शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे। इस सिलसिले में मैनपुरी में प्रचार करने गए सीएम योगी ने यहां पर शिवपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हालत फीफा के फुटबॉल के जैसी हो गई है। वह फुटबॉल जिसकी न कोई दिशा है और न कोई अपनी गति है।
CM योगी ने करहल में पहली बार रखा कदम,
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच बयानबाजी का दौर अब और तेज होता जा रहा है। ऐसे में इस क्रम में एक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
मुख्य सूचना
- आपको बता दें कि चाचा शिवपाल का बयान सामने आया है।
- उनकी स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है।
- पेंडुलम आप ने देखा होगा।
- बेचारे को पिछली बार देखा कितना बेइज्जत करके भेजा था।
- बेचारे को कुर्सी तक नहीं मिली थी।
- हैंडल पर बैठना पड़ा था।
- उन्हें कभी-कभी ये बात याद आती होगी।
- भाईयों-बहनों जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए।
- पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जामेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
- सपा नेता की ये टिप्पणी गोरखपुर दंगे (Gorakhpur riots) से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें : गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में शिवपाल समेत दो वरिष्ठ अफसरों पर CBI ने कसा शिकंजा !
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।