Children Day Special: हर साल क्यों मनाया जाता है 14 नवंबर को बाल दिवस,जानें पूरी कहानी

हमारे देश में हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे ।

रांची डेस्क: हमारे देश में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस यानी कि चिल्ड्रेंस डे के रूप में मनाया जाता है। क्या अपने कभी सोचा है हम हर साल क्यों मानते है चिल्ड्रेंस डे। इस दिन को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म-जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो खुद बच्चों के प्रिय थे और उन्होंने बच्चों के भविष्य के प्रति विशेष रूप से ध्यान दिया था।

स्कूल्स में प्रोग्राम का आयोजन

इस दिन स्कूल्स में प्रोग्राम आयोजित की जाती है। गीत- संगीत, भाषण, स्लोगन, खेल से जुड़ी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और बच्चों को बीच चोकलेट मिठाइयाँ और गिफ्ट बांटी जाती है ।

बाल दिवस मनाने का इतिहास

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वहीं, नेहरू जी बच्चों के अधिकार और शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे, क्योंकि उनका मानना था कि नन्हे मुन्ने बच्चे ही भारत देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं। वो बच्चों को खूब सारा प्यार देते थे।

सबसे पहले चिल्ड्रंस डे 20 नवंबर को मनाया गया था

आपको बता दें कि भारत में सबसे पहले चिल्ड्रंस डे 20 नवंबर को मनाया गया था, लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू का 27 मई 1964 को निधन हो गया था। जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद इस परंपरा को बरकरार रखने के लिए और नेहरू जी को याद करते हुए, 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संसद में पारित हुआ था प्रस्ताव

पंडित नेहरू को सम्मान देने के लिए संसद में सर्वसम्मति से बाल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी और तभी से इस दिन को इस दिन मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button