जिला महिला अस्पताल में CDO ने 7 से 12 अगस्त के सघन इंद्रधनुष मिशन अभियान 5 का किया शुभारंभ !

इंद्रधनुष अभियान 5.0 के प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक का शुभारंभ जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर किया।

आजमगढ़ में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक का शुभारंभ जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

6 दिनों में 512 स्थान पर 3054 सत्र प्लान

सीडीओ ने फीता काटकर और नवजात बच्चों को ड्राप पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। सीडीओ ने बताया कि निर्धारित समय में टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना है। 6 दिनों में 512 स्थान पर 3054 सत्र प्लान किया गया है। जिसमें शेष बचे हुए 27358 नवजात बच्चे और 5254 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना है। इस पूरे अभियान में 557 एएनएम, 4005 आशाएं, 154 आशा संगिनी, 53 सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगाई गई हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इसमें लगाए गए हैं। सभी को उनकी जिम्मेदारियों को सौंप दिया गया है। आशा के अनुरूप इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button