# दो टूक : सपा प्रमुख ने चाचा शिवपाल व ओपी राजभर को पत्र लिख कही ये बड़ी बात !

पत्र लिखकर स्पष्ट कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि उन्हें ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और विधायक शिवपाल सिंह यादव को पत्र लिखकर दो टूक कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि उन्हें ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पार्टी की ओर से दोनों नेताओं के नाम अलग-अलग पत्र जारी किए गए हैं।

सिन्हा को वोट देने के बजाय एनडीए को वोट दिया

हाल के दिनों में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर व विधायक शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार हमले करते रहे हैं। हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी उन्होंने विपक्ष के यशवंत सिन्हा को वोट देने के बजाय एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था।

आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी पत्र (23 जुलाई) में लिखा है, “ओमप्रकाश राजभर जी, समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लगातार लड़ रही है। आपका भाजपा के साथ गठबंधन है और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि इससे ज्यादा सम्मान होगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।” आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाले राजभर को भी यूपी सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है।

इसी तरह शिवपाल यादव को भी पार्टी की ओर से एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, ”शिवपाल यादव जी, अगर आपको लगता है कि आपको ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं.”

शिवपाल यादव लगातार अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे हैं. विधानसभा चुनाव के बाद चाचा-भतीजे के बीच दूरियां बढ़ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button