Breaking News : नायब सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे लेंगे शपथ !
चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नायब सैनी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई दी।
लोक सभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है।
मीटिंग के बाद नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फूल देकर उन्हें बधाई दी। नायब सैनी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं विधायक दल की मीटिंग से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नाराज हो कर निकल गए। उन्हें नायब सैनी के नाम पर एतराज था। विज छह बार के विधायक हैं, लेकिन उन्हें सीएम नहीं बनाया गया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।