#Happy Birthday Manohar ji : साइकिल से बेंचते थे सब्जी, अब है प्रदेश के मुख्यमंत्री !

मनोहर लाल खट्टर ने अपनी मेहनत से एक कपड़ा व्यापारी से लेकर हरियाणा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री का सफर तय किया हैं। आज उनका 68 वां जन्मदिन हैं...

मेहनत वो चीज हैं जो आपको ज़मीन से ऊचाइयों तक पहुंचने में आपकी बहुत सहायता करती हैं। ऐसा ही कुछ रहा भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अपनी मेहनत से एक कपड़ा व्यापारी से लेकर हरियाणा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री का सफर तय किया हैं मनोहर लाल खट्टर ने। 05 मई 1954 को जन्मे एमएल खट्टर हरियाणा के 10वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य और आरएसएस के पूर्व प्रचारक हैं। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें,

  •  साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उन्होंने 26 अक्टूबर 2014 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  •  खट्टर का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में महम तहसील के निंदाना गांव में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता, हरबंस लाल खट्टर, 1947 में भारत के विभाजन के बाद पश्चिम पंजाब के झांग जिले से गाँव चले गए थे।
  •  साल 2000-2014 के दौरान खट्टर हरियाणा में भाजपा के संगठनात्मक महासचिव थे, उनके कार्यकाल के दौरान राज्य इकाई ने अक्टूबर 2000 में भाजपा की बात पत्रिका का प्रकाशन भी शुरू किया था।
  •  वे 2014 लोकसभा के लिए भाजपा की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। इसके बाद, वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।
  •  मनोहर लाल परिवार के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिसने दसवीं की परीक्षा पास की। पढाई के दिनों में उन्होंने परिवार के साथ खेतो में काम किया साथ ही साइकिल पर सब्जी लादकर रोहतक की मंडी में ले जाते थे।
  • मेडिकल कॉलेज में दाखिले की परीक्षा की तैयारी के लिए मनोहर लाल दिल्ली आए। यहां उन्होंने ट्यूशन पढ़ाई। सदर बाजार में कपड़े की दुकान खोली। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button