दीपिका पादुकोण और अनीशा के बीच दिखी गज़ब की बॉन्डिंग, पिता को मानती है अपना आदर्श !

दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण एक दूसरे से कितना प्यार करती हैं, यह अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है।

दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण एक दूसरे से कितना प्यार करती हैं, यह अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। हाल ही में अपनी बहन के बर्थडे पर भी दीपिका ने एक खूबसूरत नोट शेयर कर ढेर सारा प्यार बरसाया था। दीपिका और अनीशा के बीच गजब की बॉन्डिंग है। दीपिका और अनीशा को अक्सर साथ देखा जाता है। लेकिन क्या आप रणवीर सिंह की भाभी और दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा के बारे में जानते हैं कि वह असल जिंदगी में क्या करती हैं, आइए बताते हैं।

लाइम लाइट में बनी रहती है एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण का नाम आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। दीपिका अपने काम की वजह से ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। दीपिका को सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ अलग नहीं करना पड़ता, वह अपने काम से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तस्वीरों और फिल्मों का जादू खूब देखा जाता है। काम के अलावा दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

अनीशा पादुकोण एक गोल्फ खिलाड़ी हैं

दीपिका पादुकोण और अनीशा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इनकी उम्र में भी 5 साल का अंतर है। दोनों का बचपन बेंगलुरु में बीता है। अगर अनीशा की पढ़ाई की बात करें तो माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई करने वाली अनीशा ने भी अपने पिता की तरह करियर बनाने के लिए खेलों को चुना। दीपिका और अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण भी जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका की तरह अनीशा भी अपने पिता को अपना आदर्श मानती हैं। यही वजह है कि अनीशा आज एक सफल गोल्फ खिलाड़ी हैं।

अनीशा सादा जीवन जीना पसंद करती

इतने अमीर परिवार में पैदा होने के बाद भी अनीशा बेहद सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। मशहूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनीशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही हैं जो इस समय लोगों के सामने हैं। दीपिका जहां ग्लैमर के मामले में सुपरस्टार हैं वहीं अनीशा बेहद सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं।

अनीशा ने देश का गौरव बढ़ाया

रणवीर सिंह की भाभी अनीशा पादुकोण पेशे से गोल्फ प्लेयर हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। देश का गौरव बढ़ा है। कहा जाता है कि अनीशा तब से गोल्फ खेल रही हैं जब वह महज 12 साल की थीं। अनीशा की रुचि बचपन से ही खेलों में रही है। गोल्फ के अलावा अनीशा पादुकोण क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button