Forbes Billionaires Index: एलन मस्क के बाद भारत का यह कारोबारी बना दुनिया का दूसरा सबसे आमिर आदमी !

भारत के अरबपतियों में से एक गौतम अडानी अब अपनी 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की net worth के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी (rich businessman) बन गए हैं।

भारत के अरबपतियों में से एक गौतम अडानी अब अपनी 154.7 अरब डॉलर (करीब 12.34 लाख करोड़ रुपए) की net worth के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी (rich businessman) बन गए हैं। 17 दिन पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। अडाणी ने अकेले 2022 में अपनी net worth में 78.2 बिलियन डॉलर जोड़े हैं।

Forbes Billionaires Index के टॉप-2 में पहली बार कोई भारतीय हुआ शामिल

गौतम अडाणी से रैंकिंग में केवल Elon Musk से आगे हैं। टेस्ला के फाउंडर Elon Musk 21.83 लाख करोड़ (273.5 अरब डॉलर) की net worth के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। मिली जानकारियों के अनुसार फ्रांस के Bernard Arnault को पछाड़कर गौतम अडाणी ने ये मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है, जब कोई एशियाई Forbes Billionaires Index के टॉप-2 में शामिल हुआ है।आपको बता दें बर्नार्ड अरनॉल्ट 12.27 लाख करोड़ (153.8 अरब डॉलर) की net worth के साथ तीसरे और Jeff Bezos 11.95 लाख करोड़ (149.7 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

फोर्ब्स की टॉप-10 में एक और भारतीय

अडानी के बाद एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अडाणी के अलावा Reliance के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। 7.35 लाख करोड़ (92.1 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं। बता दें अडानी ने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई (rich asian )के रूप में पीछे छोड़ा था।

हैशटैग भारतकी हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button