16 वाहनों के टकराने पर हादसा ,मुर्गियों की लूट का जारी रहा सिलसिला !
मुर्गों से भरा लोडिंग वाहन पलट गया, हाइवे पर कोहरे के बीच हादसे के बाद वाहन से मुर्गों को ले जाने की मारामारी मची तो लोगों ने वीडियो बनाया।
उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाइवे पर देखते ही देखते मुर्गों की लूट मच गई, मुर्गों से भरा लोडिंग वाहन पलट गया, हाइवे पर कोहरे के बीच हादसे के बाद वाहन से मुर्गों को ले जाने की मारामारी जैसे ही मची तो कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। लोग हादसे में मदद करने की जगह वाहन से मुर्गे निकालकर ले जाते नजर आए। दरअसल, यहां घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट हो गया था जहा एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए, इन्हीं में मुर्गे लेकर जा रहा वाहन भी शामिल था जैसे ही वाहन हादसे का शिकार हुआ, तुरंत वहां मुर्गों की छीना-झपटी मच गई।
मुर्गियों की लूट का जारी रहा सिलसिला
कोई दोनों हाथ में तो कई बोरे में मुर्गियों को भरकर ले जाने लगा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त लोडर से करीब आधा घंटे तक मुर्गियों की लूट कर ले जाने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोग वहां से भागे। तब तक लोग दर्जनों मुर्गे-मुर्गी लूटकर ले जाने लगे।
सरेआम मुर्गे-मुर्गियों की हो रही लूट
आज घना कोहरा छाया हुआ जिसके चलते नेशनल हाइवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। एक लोडिंग वाहन में मुर्गे भरे हुए थे वहां में करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे मुर्गियां भरे हुए थे, हाइवे पर मुर्गों से भरी गाड़ी देखी तो लोग वहां पहुंच गए और मुर्गे मुर्गियां निकालकर ले जाने लगे। कोई हाथ में मुर्गे-मुर्गियों को लेकर भाग रहा था। किसी ने अपने साथ लाए बोरे में उन्हें भरा और वहां से चलता बना।सरेआम मुर्गे-मुर्गियों की हो रही लूट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।
16 वाहनों के आपस में टकराने पर हुआ हादसा
कोहरे में शाहदरा चुंगी पर 16 वाहनों के आपस में टकराने में मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी शामिल थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। हादसे के कई घंटे बाद आसपास के रहने वाले ग्रामीणों और कुछ राहगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालकर ले गए। यह देख वहां से गुजरते अन्य राहगीर और आसपास के लोग इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते गाड़ी में रखे पिंजरे में बंद मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।