स्पाइसजेट फ्लाइट की एयर होस्टेस पर एक शख्स को चिल्लाना पड़ा महंगा, हो गयी जेल !
सोशल मीडिया पर एक बार फिर सामने आई एक प्लेन के अंदर हवाई यात्री के अनियंत्रित व्यवहार की घटना। यह पूरा मामला दिल्ली से हैदराबाद स्पाइसजेट का है।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर सामने आई एक प्लेन के अंदर हवाई यात्री के अनियंत्रित व्यवहार की घटना। यह पूरा मामला दिल्ली से हैदराबाद स्पाइसजेट का है। जिसमे सवार दो लोगों को केबिन क्रू को ‘परेशान’ करने के लिए उतारा प्लेन से उतार दिया गया। यह पूरा मामला “23 जनवरी, 2023 का है। इस दौरान दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान, एक यात्री ने अनियंत्रित और अनुचित तरीके से व्यवहार किया, परेशान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यात्रियों में से एक केबिन क्रू पर चिल्ला रहा है।
#WATCH | "Unruly & inappropriate" behaviour by a passenger on the Delhi-Hyderabad SpiceJet flight at Delhi airport today
The passenger and & a co-passenger were deboarded and handed over to the security team at the airport pic.twitter.com/H090cPKjWV
— ANI (@ANI) January 23, 2023
महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने वाले यात्री गिरफ्तार
एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि एक यात्री के अनियंत्रित व्यवहार के बाद जहां एक अन्य यात्री शामिल था, एयरलाइन ने दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया। बता दें चालक दल ने पीआईसी और उसी के सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, उक्त यात्री और एक सह-यात्री, जो एक साथ यात्रा कर रहे थे, को सुरक्षा टीम को सौंप दिया गया। जिसके बाद फ्लाइट में चालक दल की महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पाइसजेट सुरक्षा अधिकारी से मामले के संबंध में शिकायत मिलने के बाद यात्री की पहचान अबसार आलम के रूप में हुई है।
केबिन क्रू से छेड़छाड़
दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला यात्री अबसार आलम अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उड़ान भरने के दौरान आलम ने चालक दल की एक महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं पुलिस से मिली जानकारियों के अनुसार शाम 4:39 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कहा गया था कि एक यात्री ने स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 8133 (दिल्ली से हैदराबाद) पर एक केबिन क्रू से छेड़छाड़ की थी। पीसीआर कॉल स्पाइसजेट एयरलाइंस के एक सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने की थी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।