‘फुकरे 3’ की रिलीज डेट का ऐलान, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा के साथ होगी जन्माष्टमी !
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर...

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फुकरे 3 का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। अब मेकर्स ने नए पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर फुकरे की टीम दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। आइए बताते हैं फुकरे 3 की रिलीज डेट क्या हैं।
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फुकरे 3 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जी हां, जन्माष्टमी के मौके पर फुकरे 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब दर्शक हंसी-ठहाके के लिए तैयार हो जाएं।
फुकरे 3 के डायरेक्टर
पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की जोड़ी एक बार फिर ‘फुकरे 3’ में नजर आएगी। इसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। मृगदीप को फुकरे फ्रेंचाइजी से ही पॉपुलैरिटी मिली थी। इससे पहले वे ‘रूही’ का राइटिंग वर्क भी संभाल चुके हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित हैं।
फुकरे के पसंदीदा पात्र
फुकरे का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था। जिसे जनता ने खूब प्यार दिया था। इसी आधार पर मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म रिलीज की। इसी तरह अब तीसरी फिल्म भी आने वाली है। फ्रेंचाइजी ने चूचा, पंडित जी, भोली पंजाबन जैसे कुछ सबसे पसंदीदा और प्रतिष्ठित ऑन-स्क्रीन किरदार दिए हैं, जो फुकरे 3 में पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जानिए इस प्रोडक्शन हाउस के बारे में
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा सह-संस्थापक एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ZNMD, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में प्रोडक्शन हाउस मोस्ट अवेटेड ज़ी ले ज़ारा के लिए कमर कस रहा है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।