कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए ‘Big B’ ,जानें अब कैसी है हालत ?
81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बॉलीवुड के शहेंशा अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है।
सोशल मीडिया पर हो रहे तरह-तरह के दावे
बताया जा रहा है की तबीयत नासाज होने की वजह से अमिताभ बच्चन मुंबई के निजी हॉस्पिटल में पहुंचे हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा बिग बी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट भी किया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आप सभी का बहुत धन्यवाद’। अमिताभ के ट्वीट को पढ़कर कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेता शायद ऑपरेशन के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जता रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने हार्ट की सर्जरी कराई
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने हार्ट की सर्जरी कराई है। जबकि अन्य खबरों में ये भी कहा जा रहा कि बिग बी के पैर की एंजोप्लास्टी भी हुई है। हालांकि इन दावों का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं मिल रहा है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।