मथुरा: CM योगी ने श्रीकृष्ण भगवान के किये दर्शन, जन्मभूमि पर की पूजा अर्चना !
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान सीएम योगी आज मथुरा दौरे पर हैं।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान सीएम योगी आज मथुरा (Mathura) दौरे पर हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मथुरा दौरे की शुरुआत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Sri Krishna Janmabhoomi) पर ठाकुर जी के दर्शन करते हुए नजर आ रहें हैं। इस सिलसिले में आज मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे CM योगी कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे हुए हैं। वहां उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए हैं।
CM योगी ने श्रीकृष्ण भगवान के किये दर्शन
जानकारी के मुताबिक योगी मथुरा में सेठ बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री धर्मनगरी को 822 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा अर्चना की। pic.twitter.com/w1C7Lct22h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2022
- मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
- इस कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गए हैं।
मुख्य बिंदु
- मुख्यमंत्री जनपद को 822 करोड़ की 210 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
- इसमें 84 परियोजनाओं का लोकार्पण, 126 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
- यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं।
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि के दर्शन करते #UPCM @myogiadityanath… pic.twitter.com/UrQYSNgqq6
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 13, 2022
महत्वपूर्ण जानकारियां
- मुख्यमंत्री का यह मथुरा में 27वां दौरा माना जा रहा है।
- समीक्षा बैठक के दौरान यहां के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी।
- हालांकि इस बार समीक्षा बैठक का समय तो निर्धारित नहीं कर रखा है।
- फिलहाल बताया जा रहा है कि अधिकारियों के पेच कसे जा सकते हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।