Tawang Clash: अमित शाह का बयान, ‘मोदी के होते हुए किसी की हिम्मत नहीं हैं, कोई एक इंच जमीन पर कब्जा कर सके’ !
भारत-चीन (India-China) के बीच सीमा विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के चलते एक बार फिर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प...
भारत-चीन (India-China) के बीच सीमा विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के चलते एक बार फिर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हो गई है। जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग में दोनों देशों के सैनिकों में 9 दिसंबर को हुई इस हिंसक में भारत ने चीन के करीब 300 से ज्यादा सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया गया है।
तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प
आपको बता दें कि, दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चीन को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है। हालांकि ऐसे में दोनों सेनाओं के कमांडरों के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत की जा रही है।
मुख्य बिंदु
- भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर आज संसद में हंगामे के आसार नजर आ रहें हैं।
- ऐसे में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
- तवांग सेक्टर में भारत-चीन झड़प में देश के भी कई सैनिक घायल घायल हुए है।
- करीब 6 सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया।
महत्वपूर्ण जानकारियां
- राजनाथ सिंह ने कहा- सशस्त्र बल सीमाओं पर किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हमेशा तैयार हैं।
- अमित शाह का बयान, जब तक मोदी सरकार है, एक इंच जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता।
- ऐसे में हमारे सशस्त्र बल हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- हमारे सैनिकों को कोई नुकसान या कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान- 2024 से पहले होगा जनआंदोलन !
अमित शाह ने चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की हुई झड़प के बाद कहा जब तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है तब तक देश की 1 इंच पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता देश के वीर सपूत सैनिकों पर हमें गर्व है | @AmitShah | @PMOIndia #IndianArmy #AmitShah #IndiaChina pic.twitter.com/yjs91UDIFe
— HASHTAG BHARAT NEWS (@HTB_tweets) December 13, 2022
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।