हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ TMC नेता अखिल गिरी ने दिया विवादित बयान !
पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर टिप्पणी करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं।
पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर टिप्पणी करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा कि ‘हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते, हम भारत के राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शुक्रवार को TMC नेता शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वह (सुवेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं (अखिल गिरि) सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं।
President Droupadi Murmu, hails from the Tribal community. Akhil Giri, TMC Minister of Correctional Homes made objectionable comments about her in the presence of Shashi Panja, another minister from the women’s welfare department
Mamata Banerjee and TMC are anti-tribal. pic.twitter.com/vJNiZ7nBLM
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) November 11, 2022
विवादित बयान पर गरमाई सियासत
TMC नेता के इस बयान के बाद एक सियासी जंग शुरू हो चुकी है। TMC नेता के इस बयान के बाद CM ममता बनर्जी की भी किरकिरी हो रही है। भाजपा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आदिवासी विरोधी है।भाजपा नेता अमित मालवीय ने अखिल गिरि के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कड़ा विरोध प्रकट किया।
यह पहला मामला नहीं है
इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे। हिंदुस्तान की ‘राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं। कांग्रेस के उदित राज ने भी राष्ट्रपति पर ‘चापलूसी’ का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने भी अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।बंगाल भाजपा ने दावा किया है कि जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पांजा भी वहां उपस्थित थीं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।