Ghaziabad Gang Rape: फिर एक औरत हुई हैवानों का शिकार, दरिंदो ने Rape कर महिला के Private Parts में डाली रॉड !
इन दिनों लगातार देश में रेप कि वारदातों ने सनसनी फैला दी है। वहीं गाजियाबाद में एक नई दिल को दहला देने वाली रेप कि घटना सामने आई हैं।
इन दिनों लगातार देश में रेप कि वारदातों ने सनसनी फैला दी है। वहीं गाजियाबाद में एक नई दिल को दहला देने वाली रेप कि घटना सामने आई हैं। यह घटना इतनी ज्यादा दिल को दहला देने वाली है कि पूरा देश एक बार फिर निर्भया रेप कांड के दर्द को महसूस करने पर मजबूर हो जाएगा। यह मामला गाजियाबाद का है जहां फिर एक लड़की के साथ हैवानियत कि सारी हदे पार करते हुए 5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक रेप किया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा सड़क किनारे बोरी में फेंक गए।
जानने वाले ने किया दुष्कर्म
यह पूरा मामला 16 अक्तूबर की रात का है। पीड़िता के भाई के मुताबिक पीड़िता बर्थडे पार्टी में आई थी जिसके बाद उसका भाई उसे रात साढ़े 9 बजे दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर छोड़कर आ गया था। उसके बाद करीब रात के 11 बजे पीड़िता के बच्चे ने अपने मामा से फोन कर माँ के बारे में पूछा। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
आरोपियों के नाम आए सामने
FIR के मुताबिक पीड़िता के दुष्कर्मियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर सामने आये है जिनके खिलाफ केस दर्ज कर 4 से पूछताछ की जा रही है। रात में घर लौटते वक्त पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। दरिंदो ने पीड़िता के साथ दो दिन तक दुष्कर्म कर हाथ-पैर बांध बोरे में बंद करके फेंककर चले गए। पूरी घटना की जानकारी मिलते ही 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे पुलिस आश्रम रोड के पड़ी महिला के पास पहुंची। मिली जानकारियों के अनुसार दरिंदो ने 2 दिनों तक बलात्कार करने के बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी।
दिल्ली (DCW) की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
स्वाति मालिवाल ने बुधवार सुबह ट्वीट करके कहा दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP ग़ाज़ियाबाद को नोटिस इशू किया है!
Delhi Commission for Women has taken cognizance & sought information in a case of gangrape of woman in Ghaziabad, where she was kidnapped & "tortured for 2 days. They even inserted an iron rod in her private parts." https://t.co/L8hnKs7bL7 pic.twitter.com/pCKjuAgimk
— ANI (@ANI) October 19, 2022
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।